फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दस के चालान ृ

विज्ञापन
समाना को लेकर खीचा तानी करते दुकानदार व नगर परिषद कर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीएम विंडो पर आई अतिक्रमण की शिकायतों का निपटारा करने के लिए नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से मंगलवार को बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के पोस्टल चालान भी काटे। वहीं नप ने दो दुकानों पर पॉलिथीन व कैरी बैग मिलने पर उनके चालान काटे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद केेे सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह व एसएचओ बहादुर सिंह ने बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक दुकानदारों व लोगों की तरफ से किए गया अतिक्रमण हटाया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने बस स्टैंड के पास लगी रेहड़ियों के आगे पड़े समान को निर्धारित की गई जगह पर रखने के लिए बोला। इस पर रेहड़ी वालों ने पहले तो आनाकानी की लेकिन जब नगर परिषद के कर्मचारी सामान उठाने लगे तो रेहड़ी वाले सामान को उठाकर अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन के ऊपर रखने लगे। साथ ही कुछ रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ियां लेकर आसपास की गलियों में चले गए।
ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ बोले, ऑटो हटाओ नहीं तो चालान कर दूंगा
नेशनल कॉलेज के सामने मोरीवाला तक जाने के लिए ऑटो की भीड़ लगी हुई थी। इसे देख एसएचओ बहादुर सिंह बोले कि बैठक कर इतनी बार समझा चुके हैं कि यहां ऑटो की भीड़ नहीं लगनी चाहिए। तुरंत ऑटो को यहां से हटाओ नहीं तो चालान कर दूंगा। एसएचओ की फटकार सुनने के बाद ऑटो चालक चले गए। वहीं झंडी वाली गली के सामने एक्यूप्रेशर की दुकान के आगे तिरपाल लगाकर सब्जी की अस्थायी दुकान बनाई हुई थी, जिसे देखकर सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने सख्ती बरते हुए कहा कि यह दुकान लगाने की जगह नहीं है, इसे तुरंत जहां से हटाओ। इससे देख आसपास की दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकान के आगे सड़क पर रखा सामान समेटने लगे। नप के कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर लगे हुए बोर्ड को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाल लिया। साथ ही जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ था, उन्हें चेतावनी दी कि अगर दोबारा निर्धारित स्थान से आगे कोई समान रखा पाया गया तो चालान काट दिया जाएगा या फिर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। वहीं नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने सीडीएलयू के बाहर गेट के पास चाय की रेहड़ी व खोखे हटवाए। सीएसआई ने कहा कि प्रशासन का आदेश है कि इन जगहों पर कोई भी चाय की रेहड़ी नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

दस बाइक सवारों के काटे पोस्टल चालान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करने पर रोक लिया। इस दौरान करीब 10 मोटर साइकिल चालकों के पोस्टल चालान काटे। अतिक्रमण हटवाते समय एसएचओ बहादुर सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्ती दिखाई। जो चालक गलत दिशा, बिना हेलमेट, मोटरसाइकिल पर मोबाइल फोन का प्रयोग व बिना नंबर प्लेट के दिखे उनका पोस्टल चालान किया गया।
नगर परिषद के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। अतिक्रमण होने के कारण वाहन चालक रोड पर ही गाड़ी रोक देता है। इससे ट्रैफिक प्रभावित होता है।
विज्ञापन

- बहादुर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस सिरसा।

सामान उठाने का आदेश देते नगर परिषद इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें