फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीआईए टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोेड़े, एक आरोपी काबू

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भीड़ द्वारा तोड़ी गई पुलिस की निजी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। सीआईए स्टाफ ऐलनाबाद की टीम बुधवार देर शाम चिट्टे बेचने के शक में एक महिला को गिरफ्तार करने पहुंची। इस दौरान भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

सीआईए को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला राजस्थान से रानियां के वार्ड नंबर 7 में चिट्टा की सप्लाई करने पहुंची है। इसके आधार पर बुधवार देर शाम को सीआईए स्टाफ की एक टीम निजी गाड़ी लेकर वार्ड नंबर 6 व 7 में महिला के इंतजार कर रही थी। उक्त महिला एक बाइक पर सवार होकर वार्ड में पहुंची और पुलिस टीम को देखकर घर में घुस गई। पुलिस ने जैसे ही महिला का पीछा किया तो उसके पति ने शोर मचा दिया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ झगड़ा हुआ। इस दौरान वार्ड के कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


इस दौरान एक महिला ने पुलिस स्टाफ पर जबरदस्ती उनके घर में घुसकर पति के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पति का बेवजह चिट्टा बेचने के आरोप में फंसा रही है। उसने कहा कि अगर उसके पति को कुछ भी गलत होता है तो पुलिस की जिम्मेदारी होगी। महिला ने बताया कि यहां वार्ड में एक महिला चिट्टा बेचने का काम करती है और पुलिस उसको पकड़ती तक नहीं।
विज्ञापन




मामले में आरोपी विजयपाल को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। गाड़ी में तोड़फोड़ कने वाले नामजद 12-13 लोगों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें