फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीआईए ने 400 ग्राम अफीम सहित दो युवकों को दबोचा

Thu, 19 Oct 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा टीम ने गश्त के दौरान गांव सैनपाल कोठा क्षेत्र से दो युवकों को 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ किपा निवासी गांव सैनपाल कोठा व जैन कुमार उर्फ जैना निवासी गांव बाहिया सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव सैनपाल कोठा की तरफ जा रही थी। गांव सैनपाल कोठा में सामने गली में से आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों युवकों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें