संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, रोल प्ले व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिलेभर से 210 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी सत्र 2023-24 के लिए मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी और उपविषय स्वास्थ्य, जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), कृषि, संचार एवं परिवहन और कम्प्यूटेशनल सोच रखे गए। इससे पहले शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तर पर ग्रुप प्रतियोगिता करवाई गई थी। खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रत्येक खंड से 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कक्षा छठी से लेकर आठवीं का ग्रुप और नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों का अलग से ग्रुप बनाया गया। जिलास्तर पर विजेता विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या जसबीर कौर ने की।
समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में 11वीं कक्षा का अंशदीप प्रथम
मुख्य विषय में समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में 11वीं कक्षा का अंशदीप प्रथम व 12वीं कक्षा रोशन द्वितीय रहा। इसी प्रकार उप विषय, लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट में नौंवी की वंशप्रीत प्रथम व 11वीं का कमलदीप द्वितीय रहा। उप विषय, एग्रीकल्चर में 12वीं का भारत कुमार प्रथम, 12वीं का जसवीर सिंह द्वितीय रहा। उप विषय, कम्युनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट में नौंवीं का अंकित प्रथम रहा। उप विषय, कम्प्यूटेशनल सोच में 10वीं की गुरलीन कौर प्रथम, 12वीं का गोविंद सिंह द्वितीय रहा। कक्षा छठीं से 8वीं के ग्रुप में उपविषय, हेल्थ में उदय प्रथम, सहजप्रीत द्वितीय रहा। उप विषय लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट में जिया वर्मा प्रथम व वंशिका, द्वितीय रही। एग्रीकल्चर में हरप्रीत प्रथम व लोकेश द्वितीय रहा। कम्युनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट में हरप्रीत कौर प्रथम व मोहित द्वितीय रहा।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
उप विषय, स्वास्थ्य
- अंजली प्रथम
- अवनीत द्वितीय
- नवजोत तृतीय
लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट
- रमन प्रथम
- मीना द्वितीय
- राजविंद्र कौर तृतीय
एग्रीकल्चर
- डिंपल प्रथम
- वंदना द्वितीय
- मनदीप सिंह तृतीय
कम्युनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट
- राजविंद्र कौर, प्रथम
- राजमीत सिंह, द्वितीय
- गिरदावरी तृतीय
कम्प्यूटेशनल सोच
- उपासना, प्रथम
- काजल द्वितीय
- जसकरण, तृतीय
पोस्टर मेकिंग, छठी से 8वीं
उपविषय स्वास्थ्य
- साहिल प्रथम
- करीना द्वितीय
- योगेश, तृतीय
लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट
- हरमनदीप कौर, प्रथम
- खुशी, द्वितीय
- सुनीता, तृतीय
उप विषय, एग्रीकल्चर
- हिमांशु, प्रथम
- रोहित, द्वितीय
- प्रीत, तृतीय
कम्युनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट
- जसप्रीत, प्रथम
- भावना, द्वितीय
- नानक, तृतीय
कम्प्यूटेशनल सोच
- रविंद्र प्रथम
- जशन, द्वितीय
- मयंक, तृतीय
रोल प्ले के परिणाम
उप विषय, स्वास्थ्य
- धानिष्ठा व नवजोत कौर, प्रथम
- यामिनी व सोनिका, द्वितीय
-
लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट
- अशपीता व डिंपल, प्रथम
- श्रेया व लोकेशन, द्वितीय
-
उप विषय, एग्रीकल्चर
- सिमरन व जैसमीन कौर, प्रथम
- मनीषा व सुनैना द्वितीय
उप विषय, कम्युनिकेशन एंड ट्रांसपोर्ट
- सरगम व मनीषा, प्रथम
- चंद्र मोहन व हर्षप्रीत, द्वितीय
उप विषय, कम्प्यूटेशनल सोच
- परविंद्र कौर व अमनदीप, प्रथम
- सरिता व सुमन द्वितीय
वर्जन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में जिला स्तरीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी, रोल प्ले व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सातों खंडों के करीब 210 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अब ये विद्यार्थी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा जाता है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्वभाविक जिज्ञासा, नवाचार और आविष्कार शीलता के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। - कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।