फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कूल से घर लौटे बच्चे को फंदे से लटकी मिली मां, हत्या का आरोप

Sat, 15 Apr 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में एक विवाहिता घर में ही फंदे के साथ लटकी मिली है। जब बच्चे दोपहर दो बजे घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मायके पक्ष के बयान दर्ज नहीं हो पाए।
मृतका की पहचान गांव सलारपुर में विवाहित 35 वर्षीय वीरपाल कौर पत्नी भोला के रूप में हुई है। मृतका का पति कबाड़ खरीदने का काम करता है। उनका एक 14 वर्षीय लड़का व 12 वर्षीय लड़की है। जानकारी के अनुसार सुबह भोला कबाड़ खरीदने के लिए घर से निकला था और दोनों भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। दोपहर दो बजे जैसे ही दोनों बच्चे घर पर पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला तो लड़की ने खिड़की से अंदर जाकर दरवाजा खोला तो उनकी मां वीरपाल कौर उन्हें कमरे के पंखे पर फंदे से लटकी मिली। बच्चों ने दुपट्टे को कैंची से काटकर मां को फंदे से उतार लिया और आसपास के लोगों को सूचना दी, लेकिन तब तक वीरपाल कौर की मौत हो चुकी थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सलारपुर में विवाहिता की मौत होने की सूचना मिली है। मामले की अभी जांच की जा रही। मृतका के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी। -बनवारी लाल, सदर थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें