खेतों में नरमा चुगाई के लिए गए ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 14 निवासी एक बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने घटना बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 14 निवासी भीम सिंह ने बताया कि रविवार को परिवार के लोग खेतों में नरमा चुगाई के लिए गए हुए थे। उसने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा नितिन, जोकि मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। नरमा चुगाई करते वक्त अचानक खेतों में बनी पानी की टंकी में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे संभाला और अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।