रानियां। गांव खारियां के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ने मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में खंड स्तर पर उच्च विद्यालयों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह विद्यालय की दूसरी बार सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में जीत है, इससे पहले भी विद्यालय ने वर्ष 2021-22 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक भाल सिंह भाटिवाल ने बताया कि यह सफलता विद्यालय के बच्चों, स्टाफ सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से संभव हुई है। उन्होंने ने कहा कि विद्यालय ने न केवल सुंदरीकरण में सफलता हासिल की, बल्कि खेलों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्यालय की खिलाड़ियों ने नेटबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया, जिनमें से दो लड़कियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। यह स्कूल के लिए गर्व की बात है। संवाद