फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मत्स्य विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई, रिकॉर्ड किया जब्त

Thu, 04 Jul 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिला मत्सय पालन विभाग में दस्तावेजों की जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ।
विज्ञापन
सिरसा। जिला मत्स्य पालन विभाग में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सात घंटे तक कार्रवाई की। जिससे विभाग में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हाजिरी जांचने के साथ साथ टीम ने सरकारी योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड भी जांचा। इसके बाद टीम योजनाओं का रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई है। कार्यालय में जांच करने के बाद टीम मत्सय पालन करने वाले किसानों से मिली और उनसे सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एएसआई साधुराम की टीम सुबह 10 बजे लघु सचिवालय परिसर में बने जिला मत्स्य पालन विभाग पहुंची। टीम ने सबसे पहले कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी पूरी मिली। इसके बाद टीम ने सरकारी योजनाओं संबंधी दस्तावेज जांचने शुरू किए। टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-24 में योजनाओं का लाभ लेने के लिए 117 आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से 92 विभाग की ओर से मंजूर किए गए। 17 आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं के दस्तावेज पूरे नहीं थे, जबकि आठ दस्तावेज अभी प्रक्रिया में हैं।
योजनाओं के आधार पर ये आंकड़े किए गए प्रस्तुत
- मौजूदा समय में 5 कैंप विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए लगाए गए हैं।
- जिला मुख्यालय में 110 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है।
- प्रशिक्षण में आने वाले 90 किसानों को एक लाख सात हजार 400 रुपये दिए गए हैं।


- प्रशिक्षण लेने के लिए आए 20 किसान अपने दस्तावेज पूर्ण नहीं कर पाए। जिसके चलते उन्हें पैसा नहीं मिल पाया।
अनुदान राशि
प्रधानमंत्री योजना के तहत 19 लाख 79 हजार 207 रुपये जारी किए गए। इस अनुदान राशि में 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाता है।
विज्ञापन


- गहन मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम
- गहन मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम के तहत 10 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे। जिनमें से सात को लाभ दिया गया। तीन के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे। विभाग की ओर से इस कार्यक्रम के तहत दो लाख 42 हजार रुपये की राशि जारी की गई।
अनुसूचित जाति प्रोग्राम
- 15 लाख 32 हजार रुपये की अनुदान राशि विभाग को प्राप्त हुई। जिसमें 13 लाख 95 हजार 925 रुपये की राशि जारी की गई। इसके लिए 25 किसानों ने आवेदन किया था।
गांव भंगु और बुडाभाणा का सीएम फ्लाइंग ने किया निरीक्षण
जिला मत्सय अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने गांव भंगु और बड़ागुढा में लगे झींगा फार्मों का निरीक्षण किया है। उन्होंने किसानों से मुलाकात की और झींगा मछली के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने किसानों को मछली का उत्पादन से लेकर सब्सिडी के बारे में अवगत करवाया।

जिला मत्स्य विभाग की हाजिरी और रिकॉर्ड की जांच की गई है। जो कि पूरी पाई गई। वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं के रिकॉर्ड टीम ने लिया है। जिसकी जांच की जाएगी। मत्स्य पालन करने वाले किसानों से भी फील्ड में जाकर टीम ने बातचीत की है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर , मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें