फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रस्सी से गला दबाकर छिंद्र की हत्या करने का आरोप, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत

Tue, 26 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड स्थित मौजूखेड़ा गांव के पास बरामद हुए युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। शुरुआत में घरवालों ने भी सोचा कि युवक की हादसे से मौत हुई है, लेकिन बाद में मृतक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले। डिंग थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव नरेल खेड़ा निवासी छिंद्र सिंह मजदूरी करता था। 24 नवंबर की रात साढ़े 12 बजे छिंद्र सिंह घर से बिना बताए बाइक लेकर चला गया। रात साढ़े तीन बजे छिंद्र की पत्नी गगनदीप कौर को पता चला कि छिंद्र का डिंग रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। उसने अपने जेठ गुरदीप सिंह को फोन किया। इसके बाद गुरदीप सिंह व परिवार के अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां पर छिंद्र मृत अवस्था में था। उसकी नाक से खून आया हुआ था। घरवालों को लगा कि छिंद्र की हादसे से मौत हुई है।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बड़े भाई गुरदीप सिंह की नजर छिंद्र सिंह की गर्दन पर गई। गर्दन पर रस्सी के नीले निशान थे। इससे उनको शक हुआ कि छिंद्र सिंह का रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई। हत्या को हादसे में मौत दिखाने के लिए उसकी लाश व बाइक सड़क पर फेंका दिया गया।
विज्ञापन



डिंग थाना प्रभारी एसआई भीम सिंह
गुरदीप सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस छिंद्र सिंह के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसकी किसी से रंजिश तो नहीं थी। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही हत्या करने वालों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें