फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा का सामान खरीदने उमड़े श्रद्धालु

Tue, 17 Nov 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने दिनभर पूजन सामग्री की खरीददारी की। मेजर नहर पर दोनों ओर डंडों और रस्सियों की मदद से कई स्थानों पर अस्थायी पुल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल के लोगों को  छठ पूजा की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए मुंदरिका, मनोज कुमार, ज्ञानचंद, वीरेंद्र  बिहार के जिला सिवान के कस्बे मैरवा से ट्रक भरकर पूजा का सामान लाए हैं। 

श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदे।  उधर 17 नवंबर को आयोजित होने वाले पर्व को लेकर जय मां सरस्वती सेवा समिति तथा पूर्वांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिसार-डबवाली बाईपास स्थित मेजर नहर की साफ-सफाई कराकर डंडों व रस्सियों की मदद से अस्थायी पुल बनवाए हैं।
विज्ञापन


साथ ही धार्मिक आयोजन के लिए पंडाल व मंच आदि बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जय मां सरस्वती सेवा समिति ने साढ़े तीन क्विंटल प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उपाध्यक्ष कपिल ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई है।

समिति संस्थापक मुन्ना गुप्ता, सचिव अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष महेंद्र, सलाहकार उमेशचंद्र शुक्ला, जनसंपर्क कर्ता कृष्ण यादव, चंद्र देव यादव, परशुराम यादव, रामराज, बसंत यादव, शंभूनाथ, विजय, निरंजन यादव, राजकुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।

पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से  मंगलवार को खैरपुर कालोनी स्थित जीटीएम मिल के पीछे, बाइपास मार्ग पर  नहर पर आठवां छठ पूजा महोत्सव मनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता और विशिष्ट अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल डरोलिया एडवोकेट होंगे। इस मौके पर भजन का कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें