फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शेयर बाजार में निवेश कर करोड़ों कमाने का लालच देकर ठगे 11 लाख रुपये

Thu, 27 Jun 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर की राम कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने शेयर बाजार में पैसा लगाकर करोड़ों रुपये कमाने का लालच देकर व्यक्ति से 11 लाख 43 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


राम कॉलोनी निवासी अमन गिरि निजी जॉब करता है। पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट पर शेयर बाजार में निवेश कर लेकर करोड़ों रुपये कमाने का विज्ञापन चल रहा था। उसने विज्ञापन पर क्लिक किया तो उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप जीएफएसएल सिक्योरिटीज ऑफिसियल स्टॉक बी 9 में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में आईपीओ ट्रेडिंग की बातें चल रही थी। इस ग्रुप के एडमिन के 3 व्हाट्सएप मोबाइल नंबर थे।

अमन का कहना है कि एडमिन ने उसे एक लिंक भेजकर जीएफएसएल एप डाउनलोड करवा दी। जिसमें लॉगइन करने पर सभी प्रकार की डिटेल दिखाई दे रही थी। अमन का कहना है कि जीएफएसएल सिक्योरिटी ने आईपीओ ट्रेडिंग, शेयर मार्केट व ब्लॉक ट्रेडिंग के नाम पर उसके कोटेक महिंद्रा बैंक ब्रांच राम नगरिया सिरसा के अकाउंट से 5 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस ट्रांसफर की डिटेल उसे इस ऐप में दिखाई दे रही थी। इसके बाद रुपये ट्रांसफर करवाने का सिलसिला चलता रहा। अमन का कहना है कि उसके विभिन्न बैंक अकाउंट से 11 लाख 43 हजार रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद उसने विड्राल के लिए क्लिक किया तो उससे कहा गया कि आपका जीएफएसएल अकाउंट बंद हो गया है, इसे चालू करवाने के लिए 3 लाख रुपये ट्रांसफर करने होंगे, तभी आप अपनी राशि निकाल सकते हैं। इसके बाद अमन को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कर दी। जांच अधिकारी बाबू लाल का कहना है कि पीड़ित अमन की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें