सिरसा। किसानों के साथ लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरने के दौरान गुरनाम सिंह चंढूनी उपायुक्त श
- ट्रेड डील नहीं हुई कैंसिल तो 23 मार्च से होगी हड़ताल, भगत सिंह जयंती को चुना
फोटो - 48 से 50
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला सिरसा के बैनर तले किसान नेताओं और किसानों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। भगत सिंह स्टेडियम से होते हुए लघु सचिवालय पर किसान नेता बड़ी संख्या में पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त शांतनु शर्मा को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील भारतीय किसानों के हितों के लिए ठीक नहीं है। यह किसानों को बर्बाद कर देगी। पहले ही किसानों को सरकार मारने पर तुली हुई है। किसान व किसान यूनियन इसका पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि इस ट्रेड डील को कैंसिल करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो किसान यूनियन 23 मार्च को आंदोलन शुरू करेगा।
सीबीआई से हो धान घोटाले की मांग
चढूनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि प्रदेश में हुआ धान घोटाला छोटा नहीं है। यह 5 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। इसको लेकर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सीबीआई को जांच सौंपनी चाहिए।
काटी हुई बुढ़ापा पेंशन शुरू करें सरकार
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि काटी गई बुढापा पेंशन को दोबारा से शुरू किया जाएगा। बुजुर्गों की एक मात्र सम्मान निधि को कैंसिल न किया जाए। बुजुर्गों सम्मान से जी सके इसके लिए इसे जारी किया जाए। इसके अलावा जिले के औटू हैंड की मोगियां व किसानों पर दर्ज किए गए मामलों में गंभीरता से उपायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की। किसानों पर गलत तरीके से दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने व मौजूदा समय में हो रही कार्रवाई को रोकने की मांग की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में निष्पक्ष तौर पर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह वेदवाला, युवा प्रधान विरेंद्र सिंह भट्टी, सिरसा ब्लॉक प्रधान जसविंद्र सिंह वेदवाला सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।