फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला माइनर टूटी, 50 एकड़ फसल में जलभराव

विज्ञापन
खेत में एकत्र हुए पानी दिखाता किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरीवाला। मौजगढ़ हेड से निकल रही चौटाला माइनर बुधवार को गीदड़ खेड़ा के पुल से अमरनाथ की कुटिया से थोड़ी दूरी से बाईं दिशा की ओर टूट गई। इससे 50 एकड़ के करीब धान व नरमे की फसल जलमग्न हो गई।
चौटाला माइनर के किसान विजयपाल, ओम प्रकाश, संदीप, हरदयाल गोदारा, पालाराम आदि ने बताया कि सुबह 4 बजे किसान अपने खेतों में घूमने के लिए निकला हुआ था। जैसे ही गीदड़ खेड़ा पुल से होते हुए अमरनाथ की कुटिया के पास आर डी 32 लेफ्ट माइनर के किनारे जा रहा था। कुछ दूरी पर उसे खेतों में भारी मात्रा में पानी ही पानी दिखाई दिया। जैसे ही उसने पास जाकर देखा तो माइनर में 30 फुट के करीब दरार आई हुई थी। जिससे पानी साथ लगते खेतों की और बह रहा था। उसने इसकी सूचना रकबे के किसानों को दी। किसानों ने जैसे ही मौके पर आकर देखा तो माइनर के पानी का बहाव साथ लगते खेतों में बहुत ज्यादा मात्रा में हो गया था। इसी दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को माइनर टूटने की सूचना दी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि करीब 50 एकड़ के करीब धान व नरमे की फसल में 4 फुट के करीब जलभराव हो गया। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला जाने के बाद माइनर में आए दरार को बांधने में कई घंटों का समय लगा।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित किसानों ने जलभराव से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्पेशल गिरदावरी करवाकर हुए नुकसान की भरपाई की जाए। वहीं, जब इस विषय पर सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेंद्र खरब से दूरभाष के माध्यम से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें