फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए एक ही सिरिंज के इस्तेमाल से फैल रहा हेपेटाइटिस सी, सिरसा ब्लॉक में है सबसे अधिक मरीज

विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉ. सूरजभान कंबोज । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में 15 से 30 वर्ष के युवा हेपेटाइटिस बी और सी से ग्रस्त हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण एक ग्रुप में बैठ नशे के लिए एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करना है। जिले में अब 2049 मरीजों सक्रिय हैं। सिरसा ब्लॉक में हेपेटाइटिस के सबसे ज्यादा 824 मरीज हैं।
विज्ञापन

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई को मनाया जाता है, ताकि सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके और इससे पीड़ित जांच करवा इलाज करवा सकें। काला पीलिया एक ऐसी बीमारी है, जो रक्त से फैलती है। जिले में काला पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण नशा है। नशे से पीड़ित युवक एक ही ग्रुप में बैठकर एक सिरिंज से नशे का सेवन करते हैं। रक्त के कारण यह बीमारी एक से दूसरे में फैल रही है। नागरिक अस्पताल में अब 782 हेपेटाइटस-सी और 94 हेपेटाइटस बी के मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉ. सूरजभान कंबोज ने बताया कि नागरिक अस्पताल में हर रोज 15 से 20 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंच रहे है। कोई भी मरीज इस बीमारी से पीड़ित पाया जाता है, तो तीन माह तक उसका लगातार इलाज किया जाता है।
हेपेटाइटिस ए और ई के मरीज बहुत कम
जिले में हेपेटाइटिस ए और ई बहुत कम मरीज है। हालांकि कई क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण उन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं। इन मरीजों को इलाज की कम आवश्यकता पड़ती है, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी के मरीज इलाज करने के बाद ही ठीक हो सकता है।
विज्ञापन

अब तक मिल चुके हैं पांच हजार मरीज
जिले में 2017 से अब तक पांच वर्ष में हेपेटाइटिस सी के पांच हजार मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है, जबकि कई मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेपेटाइटिस बी के मरीजों की जांच के लिए 2021 में जांच प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके अभी तक 350 मरीज मिले हैं।
जिले में इस तरह की मरीजों की संख्या
ब्लॉक हेपेटाइटिस सी हेपेटाइटिस बी
सिरसा 827 198
बडागुढ़ा 158 24
डबवाली 202 24
ऐलनाबाद 39 10
नाथूसरी चोपटा 41 06
ओढां 62 11
रानियां 260 29
हेपेटाइटिस के लक्षण
बुखार, थकान, भूख न लगना, मतली व उल्टी होना, पेट में दर्द रहना, गाढ़े रंग जैसा मूत्र, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द, आंखों में पीलापन रहने के लक्षण है।
हेपेटाइटिस सी कैसे फैलता है
सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल करने पर, पहले से इस्तेमाल की गई सिरिंज से टैटू बनवाने पर तथा नाक या कान में छेद करवाने पर, किसी दूसरे व्यक्ति का रेजर, ब्लेड, नेल कटर, टूथब्रश के इस्तेमाल से, असुरक्षित यौन संबंधों से, संक्रमित खून व खून के पदार्थों द्वारा हेपेटाइटिस सी फैलता है।
अधिकारी बोले
हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। युवा इस बीमारी से अधिक पीड़ित हो रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के लक्षण होते है, तो वह जांच अवश्य करवाएं। मरीजों की जांच के लिए विभाग की ओर से भी सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. सुमित कंबोज, नोडल अधिकारी, हेपेटाइटिस, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें