फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौटाला परिवार ने बूथ नंबर-20 पर किया मतदान

Sun, 26 May 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौटाला परिवार ने सिरसा के बरनाला रोड पर बाल भवन के बूथ नंबर-20 में मतदान किया।
विज्ञापन
सिरसा। हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे रणजीत चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने परिवार सहित सिरसा के बरनाला रोड पर बाल भवन के बूथ नंबर-20 में मतदान किया। इसके बाद दोनों परिवार हिसार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

रणजीत चौटाला जब मतदान करके बूथ से बाहर निकल रहे थे तो इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी परिवार सहित वहां पर मतदान के लिए आ गए। दुष्यंत चौटाला व उनके पूरे परिवार ने रणजीत चौटाला से आशीर्वाद लिया। ज्ञात रहे कि दुष्यंत चौटाला की मां एवं बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला भी हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें ताकि विश्व के सबसे प्राचीन लोकतांत्रिक देश की परंपरा बेहतर तरीके से कायम रहे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से हरियाणा की सभी 10 सीटों पर उनके प्रत्याशी खड़े हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मतदाता उन्हें पूरा सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता गर्मी से भयभीत न हों क्योंकि यही गर्मी बदलाव लाएगी। इस दौरान नैना चौटाला व दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





देश में चल रही है मोदी की लहर : रणजीत चौटाला
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। आज देश व प्रदेश में केवल भाजपा पार्टी का ही नारा चल रहा है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी और इस बार 400 पार का नारा बुलंद होने जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें