संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। मंडी स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत चौकीदार को ड्यूटी के दौरान बुधवार को सांप ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। रविंद्र निवासी कबीर बस्ती, डबवाली ने यह जानकारी दी। रविंद्र ने बताया कि उनका बेटा धीरज निजी स्कूल में चौकीदारी का काम करता है।
बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया था। धीरज ने डर और अज्ञानता के कारण सुबह घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। रात को जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब उसने परिजनों को सर्पदंश के बारे में बताया।