फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पहले दिन ही अव्यवस्था, 500 रजिस्ट्री अटकीं, ई-दिशा केंद्र में छाया सन्नाटा

Mon, 02 Dec 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 डाटा अपडेशन के कारण खाली पड़ा ​िसरसा का ई-दिशा केंद्र।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। प्रदेश में कलेक्टर रेट में किए गए बदलाव का असर सोमवार को जिले के तहसील कार्यालयों और ई दिशा पर देखने को मिला। ई-दिशा में पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला। डाटा अपडेशन के कारण पहले दिन 500 से अधिक रजिस्ट्री सोमवार को नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार बुधवार तक डाटा अपडेट होने की उम्मीद है। इसके बाद रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा।

सोमवार को पूरा दिन कर्मचारी डाटा अपडेशन के कार्य में लगे हुए नजर आए। कलेक्टर रेट बढ़ने का नुकसान प्रॉपर्टी डीलर को उठाना पड़ रहा है। इन्होंने अपनी पार्टियों के एडवांस में स्टाम्प खरीद लिए थे। इसको लेकर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन द्वारा उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात की गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन




सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिरसा तहसील के क्षेत्र में 10 से लेकर 44 प्रतिशत तक कलेक्टर रेटों में बदलाव किया जाना है। मुख्य रूप से 10 से 20 प्रतिशत के बीच कलेक्टर रेट बढ़े हैं। सिरसा शहर की कुछ कॉलोनियों में ही 20 से 25 प्रतिशत के बीच दाम में उछाल आया है। सबसे ज्यादा उछाल ऐलनाबाद के शहरी क्षेत्र में देखने को मिला है, जो मुख्य सड़कों से लगते हैं। यहां पर 44 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी में उछाल आया है। रानियां में भी नेशनल हाईवे के साथ लगते क्षेत्र में प्रॉपर्टी के रेट 35 प्रतिशत तक बढ़े हैं।



बॉक्स

एक जनवरी से लागू करने की कर चुके हैं मांग

प्रॉपर्टी डीलर सरकार द्वारा बढ़ाए गए कलेक्टर रेटों को एक जनवरी से लागू करने की मांग कर चुके है। उन्होंने दो दिन पहले उपायुक्त के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। डीलर एसोसिएशन का कहना था कि अचानक कलेक्टर रेट बढ़ने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिन लोगों ने पहले से ही स्टांप खरीद रखे हैं, उन्हें दोबारा स्टाम्प खरीदने होंगे। इसलिए सरकार एक जनवरी तक रेट न बढ़ाए।
विज्ञापन




-

बॉक्स

इस प्रकार बढ़ा है कलेक्टर रेट

नाथूसरी चोपटा : 10 से 15 प्रतिशत

ओढ़ां : 10 से 20 प्रतिशत ।

कालांवाली : 10 से लेकर 20 प्रतिशत ।

रोड़ी : 10 से 20 प्रतिशत ।

डबवाली : 10 प्रतिशत मुख्य रूप से बढ़ा है। 5 प्रतिशत क्षेत्र में ही 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा है।

ऐलनाबाद : 10 से लेकर 44 प्रतिशत तक बढ़े

रानियां : हाईवे के साथ लगते क्षेत्र में रेट 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़े। अन्य रेट 10 से 20 प्रतिशत बढ़े।



सिरसा

इन कॉलोनियों में सबसे ज्यादा बढ़ा रेट

संत नगर : 33 प्रतिशत

महावीर कॉलोनी : 25 प्रतिशत

पीर बस्ती व सरस्वती कॉलोनी : 25 प्रतिशत

सुभाष बस्ती : 25 प्रतिशत

कंगनपुर : 25 प्रतिशत

पुराना खैरपुर व अन्य हिस्सा : 20 प्रतिशत

गोशाला मोहल्ला, बाटा कॉलोनी : 20 प्रतिशत

नया हाउसिंग बोर्ड : 20 प्रतिशत

मोहल्ला थेहड, आदर्श कॉलोनी : 20 प्रतिशत

-





कोट्स



पूरे हरियाणा में डाटा अपडेट किया जा रहा है। दो दिन का समय ओर लग सकता है। उम्मीद है कि बुधवार को रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा। - संजय चौधरी, डीआरओ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें