फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 व 21 किमी. दौड़ के रूट में बदलाव, जारी किया नया मैप

Sat, 21 Nov 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। यूथ मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए प्रशासन ने रूट में अहम बदलाव किया है। प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ का मार्ग संशोधित किया है जबकि 5 किलोमीटर रन फॉर फन का रूट पहले जैसा ही रहेगा। नए रूट के अनुसार 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ का फिनिश पॉइंट वापसी में ओवरब्रिज से ठीक पहले बनाया गया है।फिनिश पॉइंट पर प्रशासन और आयोजकों की विशेष टीमें तैनात रहेंगी, जो दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को रिसीव करेंगी। प्रशासन ने प्रतिभागियों से संशोधित रूट के अनुसार ही मैराथन में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


इन रूटों पर दौड़ेंगे धावक

- 5 किलोमीटर (रन फॉर फन) : इस श्रेणी के प्रतिभागी अनाज मंडी स्थित मुख्य आयोजन स्थल से रवाना होकर परशुराम चौक से बाईपास रोड पर पहुंचेंगे। यहां से नायरा पेट्रोल पंप के आगे से थाना रोड होते हुए मेन रोड पर आएंगे। इसके बाद ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन के पास फाटक की ओर जाने वाले रास्ते से कालांवाली की तरफ से घूमकर वापस अनाज मंडी लौटेंगे।

- 10 किलोमीटर दौड़ : इस वर्ग के धावक मुख्य आयोजन स्थल से परशुराम चौक, बाईपास रोड, नायरा पेट्रोल पंप के सामने से थाना रोड और ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए आगे बढ़ेंगे। धावक इसी मार्ग पर तारूआना गांव से 200 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लेंगे और वापसी करेंगे।
विज्ञापन


- 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) : हाफ मैराथन के प्रतिभागी मुख्य आयोजन स्थल से परशुराम चौक होते हुए बाईपास रोड, नायरा पेट्रोल पंप के आगे से थाना रोड के रास्ते मेन रोड पर पहुंचेंगे। यहां से ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए कुरंगावाली गांव के पास (वृक्ष नंबर-142) तक जाएंगे और वहां से यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें