रानियां। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गांव भड़ोलियांवाली के चमकौर सिंह का नेशनल गतका चैंपियनशिप के लिए चयन किया है। चमकौर सिंह की इस उपलब्धि से पूरे गांव और गतका खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। वह गांव भड़ोलियांवाली के पहले राष्ट्रीय स्तर के गतका खिलाड़ी बने हैं।
चमकौर सिंह ने 6-7 सितंबर को फतेहाबाद के रतिया में आयोजित चौथी राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप-2026 में भाग लिया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और काबिलियत को देखते हुए फेडरेशन सदस्यों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया। चमकौर सिंह जम्मू कश्मीर में होने वाली नेशनल गतका चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वह अंडर 25 आयु वर्ग स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।