फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद कार्यालय में उपस्थिति जांची, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर नोटिस

Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नगर परिषद कार्यालय में  पार्षद के साथ निरीक्षण करते चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी। स्वयं
विज्ञापन
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : शांति स्वरूप भट्टी
विज्ञापन

फोटो - 23,24

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और समयबद्धता की जांच की। इस दौरान एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला जिसे नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है।
स्टाफ में बदलाव के बाद कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था में सुधार देखा गया। अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित पाए गए। अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

आमजन अपने जरूरी कार्यों के लिए नगर परिषद पहुंचते हैं। इसलिए कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचना चाहिए और पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


लापरवाही पर कार्रवाई
शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना अनुमति गैरहाजिरी भी बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को जनता के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 11 के पार्षद राजन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें