फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तारा बाबा कुटिया में शिव महापुराण कथा के पहले दिन 12 महिलाओं की टूटी चेन

विज्ञापन
12 महिलाओं की टूटी चेन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड स्थित तारा बाबा कुटिया में रविवार को शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन ही अव्यवस्थाओं का आलम रहा। कुटिया में कथा के पहले दिन 12 महिलाओं की सोने की चेन तोड़ ली गई। चेन तोड़ते हुए दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं कथा के आयोजकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कथा सुनने आने के दौरान गहने पहनकर आने से परहेज करें। अगर पहनते भी हैं तो उनका ध्यान रखें। इसके अलावा अपना पर्स, मोबाइल फोन भी संभालकर रखें।
विज्ञापन

बता दें कि तारा बाबा कुटिया में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं। जिसे सुनने के लिए राजस्थान, पंजाब, हैदराबाद, छतीसगढ़ व अन्य राज्यों से लोग सिरसा पहुंच रहे हैं। कुटिया में कथा को लाइव सुनने के लिए पंडाल और दो अन्य पंडाल में एलईडी से लाइव चलाया जा रहा है। भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण एक पंडाल से दूसरे पंडाल में लोग पाइप लांघकर जाते नजर आए। जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया। इसी कारण लोगों के साथ स्नेचिंग जैसी घटनाएं हुईं।
महिलाओं ने सुनाई चोरी की दास्तां
चौटाला निवासी सुमन ने बताया कि वह गांव से कथा सुनने के लिए आई थी। उसकी चेन एक तोले की थी। जिसे किसी ने तोड़ लिया। सावित्री ने बताया कि उसके गले में पांच तोले की सोने की चेन थी जो किसी ने मौका देखकर तोड़ ली। मोहब्बतपुर की रहने वाले महिला ने बताया कि उसके गले एक तोले की सोने की तबीजी थी। जो किसी ने कथा सुनने के दौरान तोड़ ली।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों को चलना पड़ा दो किलोमीटर
प्रबंधन की ओर से बुजुर्गों के लिए भले ही ई रिक्शा की व्यवस्था की गई हो, लेकिन महिलाओं और छोटे बच्चों को दो किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ा। बांदरों वाली पुलिया पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के बाद सभी लोगों के लिए पैदल ही जाने का विकल्प था। ऐसे में बच्चों को बड़े स्तर पर परेशानी सामना करना पड़ा। कुटिया को जाने वाले रास्ते पर पुलिस प्रशासन की ओर से पांच नाके लगाए गए है। पहला नाका आईटीआई चौक पर लगाया गया। जहां से वाहनों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान कोई ऑटो रिक्शा अंदर नहीं जा सकता है। ऐसे में बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक 2 किलोमीटर तक चल कुटिया में पहुंचना पड़ा। जिसके कारण कुटिया तक जाने में बुजुर्ग हांफते हुए नजर आए।

पीने के पानी व भंडारे की नहीं दिखी व्यवस्था
शिव महापुराण कथा के दौरान भीड़ के लिए पानी की व्यवस्था नहीं दिखी। कुटिया में श्रद्धालुओं के पीने के पानी के लिए एक टैंकर लगाया गया। कुटिया में स्थायी वाटर कूलर भी लगे हैं, लेकिन अधिकतर खाली ही नजर आए। पानी नहीं होने के कारण श्रद्धालु इधर उधर भटकते नजर आए। इसके अलावा वहां पर भंडारे की भी कोई व्यवस्था नजर आई।
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं से पूछताछ कर चेन स्नेचिंग के बारे में पता लगाया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें