फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रधानमंत्री रैली के विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनीं सीडीएलयू की एनसीसी कैडेट अनीता व साक्षी

विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की दो एनसीसी कैडेट्स, अंडर ऑफिसर अनीता और कैडेट साक्षी का स्वागत कर
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की दो एनसीसी कैडेट्स, अंडर ऑफिसर अनीता और कैडेट साक्षी ने 27 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में आयोजित प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया। दोनों कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में हिस्सा लिया। इस टीम ने 12 राज्यों के पारंपरिक नृत्यों को दो मिनट में प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


थर्ड हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी से नामांकित इन कैडेट्स ने 14 से 29 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने सांस्कृतिक नृत्यों की तैयारी की और अपने प्रदर्शन को उच्चतम स्तर पर पहुंचाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया और विश्व रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।

पीएम रैली में देशभर से 1400 कैडेट्स ने भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कैडेट्स ने अपने-अपने राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए, जिसे लाखों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन


ट्रैक सूट, प्रशंसा पत्र और कैंप बैज देकर किया सम्मानित



पीएम रैली में शानदार प्रदर्शन के उपरांत कैडेट्स को ट्रैक सूट, प्रशंसा पत्र और कैंप बैज देकर सम्मानित किया गया। 30 जनवरी को जब दोनों कैडेट्स विश्वविद्यालय लौटे तो कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह विश्वविद्यालय, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, एनसीसी सीटीओ प्रो. रचना अहलावत और एनसीसी इंस्ट्रक्टर सोनिका उपस्थित रहे और कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कैडेट्स की उपलब्धि पर मनाया जश्न







इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न कैडेट्स और शिक्षकों ने केक काटकर मनाया। इस दौरान, अनीता और साक्षी ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण बताया। एनसीसी सीटीओ प्रो. रचना अहलावत ने इस सफलता के लिए एनसीसी इंस्ट्रक्टर सोनिका और कैडेट्स के कठिन परिश्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें