संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीडीएलयू में स्नातकोत्तर के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी छह जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बाद दाखिलों से पहले प्रवेश परीक्षा होगी। इसके परीक्षा के परिणाम के आधार पर दाखिले होंगे। सीडीएलयू में स्नातकोत्तर की 1216 सीटों पर दाखिले होने हैं।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में स्नातकोत्तर तथा एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में वर्ष 2023-24 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी छह जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 9, 10, 11 व 12 जुलाई को करवाई जाएगी। इस दौरान 17 जुलाई तक परिणाम घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थी काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 19 जुलाई को पहली काउंसिलिंग होगी। इसके बाद विद्यार्थी 21 जुलाई सायं पांच बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी काउंसिलिंग 22 तारीख को होगी। सफल विद्यार्थी 24 जुलाई को शाम पांच बजे तक फीस जमा करवा सकते हैं। 25 जुलाई को तीसरी काउंसिलिंग होगी और सफल विद्यार्थी 26 जुलाई को शाम पांच बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे। 27 जुलाई को सभी विभागों को अपने खाली सीटों का विवरण देना होगा और यह वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 28 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसमें सफल विद्यार्थी एक अगस्त को शाम पांच बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे। एक अगस्त से ही प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इस प्रकार है सीडीएलयू में सीटों का ब्योरा कोर्स का नाम, सीटों की संख्या
- एमएससी बॉयोटेक्नोलाॅजी, 30
- एमएससी केमिस्ट्री, 50
- एमएससी इंवारमेंटल साइंस, 30
- एमएससी फूड एंड साइंस, 30
- एमएससी गणित, 60
- एमएससी फिजिक्स, 50
- एमएससी बॉटनी, 30
- एलएलएम 2 ईयर, 30
- एलएलबी 3 ईयर, 60
- एमए हिंदी, 60
- एमए इतिहास, 50
- एमए इकोनॉमिक्स, 50
- एमए अंग्रेजी, 60
- जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, 30
- एमए पब्लिक एड, 40
- एमकॉम, 60
- एमपीएड, 30
- ज्योग्राफी, 50
- एमबीए 60
- एमए म्यूजिक वोकल, 30
- एमए म्यूजिक वाद्ययंत्र, 10
- एमए पंजाबी, 60
- एमए संस्कृत, 30
- एमसीए, 36
- एमटेक, 30
- एमए एजुकेशन, 30
- एमएससी माइक्रोबायाेलाॅजी, 20
- एमएससी कंप्यूटर साइंस, 20
- लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन, 30
- एमए पोल साइंस, 30
- एमए साइकोलॉजी, 30
वर्जन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व संबंधित कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बाद पीजी कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के बाद ही दाखिला होगा। विद्यार्थी छह जुलाई तक पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - प्रो. सुरेश गहलावत, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता, सीडीएलयू सिरसा।