फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पीएचडी स्कॉलर को ऑनलाइन कोर्स वर्क करवाएगी सीडीएलयू

विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय मुख्याद्वार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में विदेशी विद्यार्थियों ने पीएचडी में दाखिला तो ले लिया लेकिन वीजा ना मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वीसी ने विदेशी विद्यार्थियों को राहत देते हुए फैसला लिया है कि अब ऑनलाइन कोर्स वर्क करवाया जा सकेगा। इतना ही नहीं अब पीजी कोर्स में भी विदेशी विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे और इससे सामान्य विद्यार्थी प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन

सीडीएलयू में करीब चार महीने पहले पीएचडी में दाखिले हुए हैं। इसमें विदेशों से भी 5 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ये विदेशी छात्र अंग्रेजी, इकोनोमिक्स, कॉमर्स और जेएमसी में आए हैं। पीएचडी के स्कॉलर्स को 6 माह का कोर्स वर्क करना होता है। लेकिन समस्या ये है कि वीजा ना मिलने के कारण उनका कोर्स वर्क नहीं हो पा रहा। इस समस्या को कार्यकारी परिषद की बैठक में रखा गया था। कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने वीसी को फैसला लेने की अथॉरिटी दे दी। अब वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने फैसला किया है कि इन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कोर्स वर्क की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और ना ही समय की बर्बादी होगी।
पीजी कोर्स दाखिला में भी मिल पाएगा विदेशी विद्यार्थियों को दाखिला
सीडीएलयू की ओर से पीजी कोर्स में दाखिला शुरू होगा। इस बार प्रावधान किया गया है पीजी कोर्स में विदेशी विद्यार्थी भी दाखिला ले सकेंगे। डीएन ऑफ एकेडमिक प्रो. एसके गहलावत ने बताया कि विदेशी विद्यार्थी विभिन्न कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए व्यवस्था कर दी है। खास बात ये है कि इन छात्रों के कारण भारतीय नागरिकता वाले विद्यार्थियों को दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि विदेशी विद्यार्थियों के दाखिले के लिए 15 फीसदी अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था होगी। यानी उदाहरण तौर पर किसी किसी कोर्स में 60 सीटें निर्धारित हैं और उस कोर्स में विदेशी विद्यार्थी दाखिला लेता है तो 60 सीटों में कोई सीट कम नहीं होगी बल्कि अतिरिक्त सीट की व्यवस्था कर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

विदेशी विद्यार्थियों के लिए पीएचडी में ऑनलाइन कोर्स करवाया जा सकेगा। क्योंकि वीजा की दिक्कत आ रही थी। वैसे भी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है, इसलिए कोर्स वर्क भी ऑनलाइन हो सकेगा। इससे विदेशी विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें