फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू ने पुन: मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला, बिना डीएमसी के भी कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
सीडीएलयू की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने स्नातक की छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम करीब चार दिन पहले घोषित कर दिया था। जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है वे मूल्यांकन के लिए 15 दिनों के अंदर विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिटेल मार्कशीट (डीएमसी) की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

चौधरी देेवीलाल विश्वविद्यालय ने स्नातक की छठे सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही परीक्षार्थियों के लॉगिन में विषयों का अंक परफोर्मा भेज दिया था। सीडीएलयू ने पुन: मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया है। विश्वविद्यालय ने अबकी बार एक नया फैसला लिया है जिसके तहत विद्यार्थी बिना डिटेल मार्कशीट के भी पुन: मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पुन: मूल्यांकन आवेदन करने के लिए डिटेल मार्कशीट का होना जरूरी था। पहले डिटेल मार्कशीट आने के बाद विद्यार्थी 15 दिन के अंदर-अंदर आवेदन करते थे, अब यह शर्त हटा दी गई है।
मर्सी चांस के लिए आवेदन 30 नवंबर तक
सीडीएलयू में मर्सी चांस के लिए आवेदन परीक्षार्थी 30 नवंबर तक कर सकते हैं। यह मर्सी चांस स्नातक व स्नातकोत्तर की ओड सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए मिलेगा। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय के इंफोरमेशन एंड गाइडनेंस ब्यूरो कार्यालय के काउंटर पर फीस अदा करके आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी कोरियर की बजाए रजिस्टर्ड डाक से आवेदन करें, क्योंकि कोरियर न मिलने के कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि विद्यार्थी कोरियर के माध्यम से सीडीएलयू के पते पर आवेदन पत्र भेज देता है, लेकिन काउंटर पर देरी से पहुंचता है। इसलिए परीक्षार्थी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ही आवेदन पत्र भेजे।
विज्ञापन

बीएड की परीक्षाएं 6 से
सीडीलयू के अधीन कॉलेजों में बीएड की फाइनल परीक्षाएं 6 नवंबर से है। इसके लिए करीब आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएड में कुल 4292 परीक्षार्थी हैं। इसमें से 3674 ऑफ लाइन परीक्षा देंगे, जबकि 618 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
कोट
पुन: मूल्यांकन के लिए परीक्षार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए डिटेल मार्कशीट की आवश्यकता नहीं होगी। रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन के अंदर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-प्रो. सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें