फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू ने 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम किए घोषित

Sat, 11 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई तक पीजी के लिए करें आवेदन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के विभिन्न 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध तरीके से परिणाम जारी किए गए हैं ताकि वे स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय पर आवेदन कर सकें।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

घोषित परिणामों में बी.ए.-बी.एड. (चार वर्षीय) आठवां सेमेस्टर, बीए (डिजिटल जर्नलिज्म), बीए (इकनॉमिक्स एंड फाइनेंस), बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), बीबीए, बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम (ऑनर्स-चार वर्षीय), बीसीए (चार वर्षीय), बीएससी (डेटा साइंस), बीएससी (फैशन डिजाइन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी), बीएससी (फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन), बीएससी (फिजिक्स) तथा बैचलर ऑफ सोशल वर्क के विभिन्न अंतिम सेमेस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देखने व 15 जुलाई से पहले पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अपील की ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें