फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा जिले में सीबीएसई के विद्यार्थियों ने 19 केंद्रों पर दी परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन स्कूल के बाहर परीक्षा के पहले रिवीजन करते हुए विद्यार्थी। 
विज्ञापन
सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शनिवार को दसवीं व बारहवीं और राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौंवी और 11वीं की वार्षिक परीक्षा हुई। इस दौरान करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं सीबीएसई बोर्ड के करीब 3 हजार विद्यार्थियों ने अतिरिक्त विषयों की परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई की परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अनुमानित 9,723 विद्यार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा दे रहे हैं। सीबीएसई की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर अलग-अलग विषयों की डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान परीक्षार्थी परीक्षा से आधे घंटे पहले ही केंद्रों पर आना शुरू हो गए। वहीं हरियाणा बोर्ड की कक्षा नौंवी और 11वीं की परीक्षा भी हुई। इस दौरान नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फाइन आर्ट की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह के सत्र में साढ़े 8 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक चली।

सीबीएसई की शनिवार को इन विषयों की हुई परीक्षा
शनिवार को दसवीं की हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, म्यूजिक वाद्ययंत्र, एलीमेंट ऑफ बुक किपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा हुई। वहीं बारहवीं कक्षा की इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, कथक, भारतनाट्यम, कुच्चीपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली, डाटा साइंस की हुई। विभिन्न-विभिन्न विषयों की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक चली।
विज्ञापन

कल होगी इन विषयों की परीक्षा
18 फरवरी के अवकाश के बाद 19 को हरियाणा बोर्ड की कक्षा 11वीं की परीक्षा होगी। इस दिन विद्यार्थी फिजिक्स व इक्नॉमिक्स की परीक्षा देंगे। इस दौरान सीबीएसई की भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की 19 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा होगी। वहीं 12वीं कक्षा की मुख्य विषय की परीक्षा होगी। इस दौरान विद्यार्थी हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर की परीक्षा देंगे।

जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं हरियाणा बोर्ड से संबंधित राजकीय स्कूलों में भी वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शनिवार को नौंवी की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। -ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें