सिरसा। जिलेभर में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शनिवार से आरंभ हो रही है। इसके तहत जिले के करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इसकी तैयारियां स्कूलों में कर ली गई है। जिलेभर के सीबीएसई बोर्ड के करीब 300 से अधिक स्कूल व सात राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिस्सा लेंगे।
10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12 वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर लिए हैं। वहीं विद्यार्थी बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के माॅडल पेपर जारी किए गए हैं। इसे विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इस बार परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी है। अगर कोई भी छात्र मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र में पकड़ा जाता है, तो परीक्षा देने पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
इस प्रकार चलेंगी परीक्षाएं
दसवीं
- 15 फरवरी, अंग्रेजी
- 17 फरवरी, हिंदुस्तानी म्यूजिक, राई, तमंग।
- 18 फरवरी, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर व अन्य ।
- 20 फरवरी, साइंस
- 22 फरवरी, फ्रेंच, संस्कृत
- 25 फरवरी, सोशल साइंस
- 27 फरवरी भारतीय भाषाएं।
- 28 फरवरी, हिंदी कोर्स ए व बी
- एक मार्च, पेंटिंग
- 3 मार्च, हेल्थ केयर
- 5 मार्च, एलिमेंटस ऑफ बिजनेस, रिटेल
- 6 मार्च, विदेशी भाषाएं
- 10 मार्च, गणित
- 13 मार्च, होम साइंस
- 17 मार्च, पंजाबी
- 18 मार्च, कंप्यूटर साइंस, सूचना तकनीकी
बारहवीं कक्षा
- 15 फरवरी, उद्यमशीलता
- 17 फरवरी, फिजिकल एजुकेशन
- 19 फरवरी, फूड प्रोडक्शन, डिजाइन व अन्य
- 20 फरवरी, कंप्यूटर एप्लीकेशन
- 21 फरवरी, फिजिक्स
- 22 फरवरी, बिजनेस स्टडीज
- 24 फरवरी, भूगोल
- 25 फरवरी, फ्रेंच, टेक्सटाइल व अन्य
- 27 फरवरी, केमेस्ट्री
- 28 फरवरी, फाइनेंशियल मार्केट प्रबंधन
- 3 मार्च, लीगल स्टडीज, रिटेल
- 4 मार्च बैंकिंग
- 5 मार्च, एग्रीकल्चर, मार्केटिंग
- 6 मार्च, फैशन स्टडीज
- 7 मार्च, मास मीडिया स्टडीज व डिजाइन थिंकिंग
- 8 मार्च, गणित
- 11 मार्च, अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
- 12 मार्च, योगा व फिजिकल एक्टिविटी
- 13 मार्च, वेब एप्लीकेशन
- 15 मार्च, हिंदी कोर व इलेक्टिव
- 18 मार्च, पेंटिंग, ग्राफिक्स व अन्य
- 19 मार्च, अर्थशास्त्र
- 20 मार्च, हिंदुस्तानी म्यूजिक
- 22 मार्च, राजनीति विज्ञान
- 24 मार्च, संस्कृत
- 25 मार्च, बायोलॉजी
- 26 मार्च, अकाउंट
- 27 मार्च, सोशोलॉजी
- 29 मार्च, कंप्यूटर साइंस
- एक अप्रैल, इतिहास
- दो अप्रैल, पंजाबी व अन्य
- तीन अप्रैल, होम साइंस
- चार अप्रैल, मनोविज्ञान
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1: 30 बजे तक चलेंगी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य है। -
राजीव उतरेजा, प्राचार्य, डीएवी स्कूल, सिरसा