फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पति और देवर के खिलाफ मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। थाना पुलिस ने गांव बुर्जभंगू में विवाहित एक महिला के बयान पर उसके पति व देवर के खिलाफ उसके साथ मारपीट कर घायल करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला संदीप कौर निवासी गांव भड़ोलियावाली ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में गांव बुर्जभंगू निवासी संदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति संदीप सिंह उस पर बेवजह शक करता और मारपीट कर रहता था। महिला का आरोप है कि बीते 12 जनवरी को जब वह घर में खाना खा रही थी तो उसके पति संदीप सिंह व देवर सुनील सिंह दोनों ने मिलकर उसके साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, इस मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। फिर गांव भड़ोलियावाली से उसके मायके पक्ष के लोग गांव बुर्जभंगू पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

इस संबंध में हेडकांस्टेबल बालकृष्ण ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी संदीप सिंह व उसके भाई सुनील सहित दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें