संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव झीड़ी में आपसी झगड़े में घर पर पत्थरबाजी के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान एक महिला को चोटें आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे करणदीप का अमन नामक युवक से झगड़ा हुआ था। पंचायत के बावजूद अमन और अन्य लोग उन्हें गाली देते थे। सेवक सिंह के अनुसार, 23 जून को जब वह अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहा था तो आरोपियों ने उनकी दीवार के ऊपर से घर में पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इस पत्थरबाजी में उनकी माता तेजकौर को चोटें आईं। एसआई मदनलाल ने बताया कि पुलिस ने सेवक सिंह के बयान पर बलजीत सिंह, महकदीप, अमन, छिंदर कौर, हरप्रीत और ज्योति सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।