फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जांच अधिकारी सहित दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

डेयरी संचालक पर हुआ था तेजधार हथियार से हमला, घटना के अनुसार कार्रवाई न करने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। डेयरी संचालक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में अदालत के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच अधिकारी सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला वर्ष 2025 का है।

कोर्ट कॉलोनी निवासी जगदीश चंद्र ने वर्ष 2025 में अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से इस्तगासा दायर किया था। इसमें उसने बताया था कि उसकी कोर्ट कॉलोनी में डेयरी है। नीशू मेहता निवासी गांव रत्ताखेड़ा की नटार पर पशुओं की फीड की दुकान है। वह नीशू मेहता से फीड खरीदता था।
विज्ञापन

6 दिसंबर 2024 को उसने नीशू मेहता के अकाउंट में 20 हजार रुपये डाल दिए। बाद में नीशू मेहता इससे इन्कार करने लगा। 19 दिसंबर 2024 को नीशू मेहता उसकी डेयरी पर आया और तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से तेजधार हथियार बरामद कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

जगदीश चंद्र ने अदालत को बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी हवलदार सुरेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ घटना के मुताबिक कार्रवाई न कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सोनिया ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें