फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी के पंजीकरण में पैसे मांगने का मामला, संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Fri, 03 May 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अधिकारी से मिलते किसान संगठनों के नेता।
विज्ञापन
सिरसा। विवाह पंजीकरण करवाने के नाम पर 13,500 रुपये मांगने मामले में सीटू और किसान नेताओं ने वीरवार को कार्रवाई न होने पर अपनी नाराजगी जताई। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता राकेश फगोड़िया और सीटू नेता नथूराम भारुखेड़ा पीड़ित रामस्वरूप को साथ लेकर तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

तहसीलदार रणवीर सिंह ने कहा कि वह कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है। शिकायत उप मंडलाधीश को भेज दी गई है। तहसीलदार ने दफ्तर में दोनों पक्षों को आमने-सामने कर पूछताछ करनी थी लेकिन वीरवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसान नेता राकेश फगोड़िया और नथूराम भारुखेड़ा ने तहसीलदार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 5 मई तक ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो 6 मई से तहसील में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो जाएगा। किसान-मजदूर नेताओं ने मामले की जांच करके आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

बता दें कि शिकायतकर्ता और पीड़ित रामस्वरूप का आरोप है कि बेटी ज्योति के विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र के बनाने के लिए डबवाली लघु सचिवालय में कार्यरत एक व्यक्ति ने पांच बार में उससे 13500 रुपये वसूल किए। जबकि विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र बनवाने की सरकारी फीस सहित मात्र 1000 रुपये के लगभग खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें