फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी में शराब पीने के आरोपी प्रोफेसर व छात्र नेता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गाड़ी में जाम छलकाने और यातायात थाना प्रभारी से बहसबाजी के आरोपी प्रोफेसर और एनएसयूआई के जिला प्रधान को हवालात में रात काटनी पड़ी। बुधवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनको छोड़ा गया। एक दिन पहले ही सन्नी को प्रधान बनाया गया था।
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक बरनाला रोड पर मंगलवार शाम को गश्त के दौरान यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने जांच के लिए रोका और कागजात मांगे तो सीडीएलयू राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार व एनएसयूआई के प्रधान सन्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार में तीन लोग सवार थे।
पुलिस से बहस के बाद हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो हिरासत में ले लिया गया।आरोप है कि पुलिस ने मशीन से तीनों की जांच की तो अल्कोहल की मात्रा 150 एमएल से अधिक पाई गई। यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन












कार में शराब पी रहे लोगों ने हुड़दंगबाजी करते हुए पुलिस अधिकारी से बदतमीजी की। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में रपट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार,थाना प्रभारी सिविल लाइन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें