सिरसा। महिला थाना पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला डॉक्टर है। पुलिस को दी शिकायत में सी ब्लॉक सिरसा निवासी सोनिका बिश्नोई ने बताया है कि उसकी शादी पांच जुलाई 2018 को हिसार के सेक्टर 15 निवासी मान वीरेंद्र सिंह के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने लगा। सोनिका ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने लगा। 20 फरवरी को सोनिया मायके आकर रहने लगी और पुलिस थाने में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी शकिला बिश्नोई का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।