फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पराली जलाने पर दो दिनों में आठ किसानों पर केस दर्ज

Fri, 22 Nov 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
खेत में कंबाइन से धान निकाले किसान
विज्ञापन
सिरसा। जिले में पराली जलाने के निरंतर मामले सामने आ रहे हैं। कृषि विभाग ने दो दिनों में आठ किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद भी पराली जलाने की लोकेशन हरसेक से प्राप्त हो रही हैं। यह हालात तब है जब कृषि अधिकारी, पटवारी, ग्राम सचिव तक फील्ड में ड्यूटी दे रहे हैं। बता दें कि जिले में अब तक 35 किसानों पर केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

दो दिनों में यहां पर मिले पराली जलाने के मामले : गांव मंगाला निवासी मनप्रीत पुत्र साहब सिंह पर 7 कनाल व 12 मरला में पराली में आग लगाने पर मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को प्राप्त हुई लोकेशन के हिसाब से कृषि विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की। पुलिस ने एडीओ हेमंत की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वहीं, गांव मंगाला निवासी काला राम उर्फ राजेश कुमार पुत्र किशन लाल के खिलाफ 4 मरले में धान की पराली जलाने पर मामला दर्ज किया गया। हरसेक के लोकेशन के आधार कृषि अधिकारी हेमंत कुमार व उनकी टीम ने मौका का निरीक्षण कर पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फसल अवशेष जलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं गांव बणी निवासी मनोज कुमार पुत्र सुनिशचर सिंह पर 1 कनाल 1 मरला में पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। कृषि विभाग के एसडीओ पंकज कुमार की शिकायत पर रानियां थाना पुलिस ने फसल अवशेष जलाने का मामला दर्ज किया है। डबवाली के गांव फुल्लों निवासी तरसेम सिंह पुत्र जोरा सिंह के खिलाफ एक कनाल में पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। कृषि अधिकारी एसडीओ पंकज कुमार की शिकायत पर डबवाली सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




बुधवार को भी चार गांवों में जली थी पराली

बुधवार को जिले में चार गांवों में किसानों पर पराली जलाने के एफआईआर दर्ज की गई थी। गांव मंगाला के किसान दलजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने अपने खेत में पराली को आग लगाने पर कृषि अधिकारी हेमंत की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी किसान दलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। गांव अलीपुर टीटू खेड़ा में किसान भजन लाल पुत्र दर्शन दास ने खेत में पराली जलाने पर एफआईआर कृषि अधिकारी विशाल ने दर्ज करवाई थी। गांव दिवान खेड़ा में भी किसान बोहड़ सिंह पुत्र आत्मा सिंह ने भी अपने खेत में पराली जलाई और गांव धोतड़ में भी किसान सतबीर पुत्र भाल सिंह ने खेत में पराली जलाई पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें