फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी इंतकाल दर्ज करने पर तत्कालीन पटवारी सहित 16 पर केस दर्ज

Thu, 16 Mar 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली (सिरसा)। फर्जी इंतकाल दर्ज करने के आरोप में कालांवाली थाना पुलिस ने चकेरिया के तत्कालीन पटवारी व नंबरदार सहित 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई तहसीलदार की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


पुलिस ने डिप्टी सिंह निवासी गांव अकांवाली जिला गंगानगर, मनजीत कौर निवासी बंडिग जिला मुक्तसर, सुखचैन सिंह, बिंदर सिंह, बिट्टू सिंह, परमजीत कौर, गुरदेव कौर निवासी भगताभाई जिला बठिंडा, शिनाख्तकर्ता वीर सिंह नंबरदार निवासी चकेरिया, मोहन नंबरदार निवासी कालांवाली, शिवराज सिंह तत्कालीन पटवारी हलका चकेरिया, गुरतीर्थ सिंह निवासी गदराना, गुरजीवन सिंह निवासी सक्ताखेड़ा, गुरजंट सिंह निवासी बडागुढ़ा, जसवीर सिंह व जगसीर सिंह निवासी कालांवाली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें