फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मचारियों पर जमीन हड़पने का आरोप : महिला बोली- वर्दी के दिखाया रौब, 40-50 साथियों के साथ घर पर पहुंचे, मारपीट की

Thu, 16 Mar 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव मिठनपुरा निवासी महिला गुड्डी देवी ने दो पुलिस कर्मचारियों पर उसके पति के साथ धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने और घर में पहुंचकर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। ऐलनाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर हवलदार भूपेंद्र दहिया, सिपाही जयप्रकाश उर्फ जेपी, नरेंद्र संधू सहित 40 से 50 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गुड्डी देवी ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। उसका पति काशीराम नशे का आदी है। करीब 6 महीने पहले उसके पति काशीराम का संपर्क एक हवलदार और एक सिपाही से हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति उक्त दोनों से नशा लेने लग गया और दिनभर नशे में ही रहता था। उक्त दोनों आरोपियों को पता था कि उसके पति काशीराम के नाम जमीन है।
विज्ञापन




महिला का आरोप है कि उक्त दोनों पुलिस कर्मचारियों ने 20 लाख की जमीन नौ लाख रुपये के हिसाब से अपने परिवार वालों के नाम करवा ली। इसके कारण उनकी कई बार पहले पंचायत भी हो चुकी है। उक्त आरोपियों ने जो राशि उसके पति के खाते में डलवाई थी वह भी वापस ले ली। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मार्च शाम साढ़े पांच बजे दोनों पुलिस कर्मचारी 40 से 50 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंच गए। इस दौरान उनके हाथों में तेजधार हथियार, लाठी डंडे थे।

उन्होंने हमला करते हुए उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी और धमकी देते हुए घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। उन्होंने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उन्हें उठाकर राज कनाल में डाल देंगे और पुलिस कर्मी होने का रौब झाड़ने लगे। इस दौरान उक्त आरोपियों ने दातर के साथ उस पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ पर चोट भी लगी है। परिवार के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मचारियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिठनपुरा में महिला से मारपीट करने और धोखाधड़ी से जमीन हथियाने की शिकायत पर दो पुलिस कर्मचारियों सहित 40-50 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। राधेश्याम, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें