फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा से कार चोरी कर फतेहाबाद में ढाबा कारिंदे से की मारपीट, हिसार में शराब ठेके से की नकदी व शराब की चोरी

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा से कार चोरी करने के बाद फतेहाबाद में ढाबे से रोटी खाकर रुपये न देकर कारिंदे से मारपीट करने और इसके पश्चात हिसार में ठेके से शराब और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपियों को सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को अमन उर्फ अमनी निवासी बरनाला रोड सिहाग अस्पताल वाली गली सिरसा ने अपने दोस्तों हन्नी, योगेश उर्फ योगी, विशाल उर्फ गुल्लू व लवली के साथ मिलकर गोशाला रोड पर खड़ी एक कार की चोरी कर ली। सभी आरोपी कार में बैठ कर सिरसा से फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल मार्केट में पहुंच गए और वहां पर पंजाबी ढाबा पर खाना खाया। आरोपी वहां पर बिना रुपये दिए भाग गए। कुछ देर बाद सभी दोबारा पंजाबी ढाबा पर आए और ढाबा वाले के साथ मारपीट की। उसके बाद फिर पुरानी डीएसपी रोड आरके जरनल स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन किसी और गाड़ी की लाइट दिखने पर वहां से भाग गए। उसके बाद फिर सभी आरोपी रात को करीब 2 बजे हिसार में पड़ाव चौक पर पहुंच गए। वहां पर उन्होेंने ठेके का शटर तोड़कर उसमें से शराब व रुपये चोरी कर लिए। उसके बाद आरोपी वहां से रोहतक की तरफ रवाना हो गए। जब वे रोहतक के पास गांव बहु अकबरपुर से निकले तो कार की स्पीड तेज होने से बैलेंस बिगड़ गया और फुटपाथ पर लगे खंभे से टकरा गई। जिससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी कार को वहीं पर छोड़कर सिरसा लौट आए। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा के ही अमन उर्फ अमनी निवासी बरनाला रोड सिहाग अस्पताल वाली गली, योगेश उर्फ योगी आरा वाली गली कीर्ति नगर, हन्नी उर्फ राजू वासी मीरपुर कॉलोनी तथा विशाल उर्फ गुल्लू पुत्र विनोद गोशाला मोहल्ला के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े पांचवें आरोपी की भी पहचान हो चुकी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक में भी चोरी की वारदात को देने जा रहे थे अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रोहतक में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा होने के बाद सिरसा लौट आए। वहीं पीड़ित मनीष कुमार पुत्र सुभाषचंद ने 21 नवंबर को कार चोरी की शिकायत शहर थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया और कार को पूछताछ में बताई गई जगह से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें