फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Rahim: जेल जाने से पहले हनीप्रीत के साथ लाइव आया डेरामुखी, भावुक हुई हनीप्रीत तो सिर पर रखा हाथ

Fri, 25 Nov 2022 06:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हनीप्रीत कमेंट्स पढ़ रही थी और डेरामुखी जवाब दे रहा था। एक दिन पहले नया गीत जारी किया था। जो सोशल मीडिया पर चैटिंग से जोड़ा गया था। लाइव में हनीप्रीत भावुक हो गई। इसपर डेरामुखी ने सिर पर हाथ  रखा। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लाइव आया राम रहीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

40 दिन की पैरोल अवधि खत्म होने के बाद डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह शुक्रवार को जेल लौट गया। जेल लौटने से पहले डेरामुखी हनीप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आया। इस दौरान अनुयायियों की ओर से आने वाले सवालों के जवाब भी दिए गए। लाइव कार्यक्रम के दौरान हनीप्रीत भावुक हो गई। इस पर डेरामुखी ने हनीप्रीत के सिर पर हाथ रखा और आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


डेरामुखी ने इस दौरान कहा कि बेटियां भावुक होती हैं। बेटियां परिवार तक सीमित होती हैं। इसलिए माता-पिता और परिवार के प्रति स्नेह ज्यादा ही रहता है। साथ ही डेरामुखी ने कहा कि यदि बेटियां गुणों वाली हो तो कहना ही क्या।

यह भी पढ़ें : Haryana: राम रहीम फिर सलाखों के पीछे, चार गाड़ियों के काफिले में छोड़ने पहुंची हनीप्रीत
विज्ञापन


हनीप्रीत पढ़ रही थी कमेंट्स, डेरामुखी दे रहा था जवाब
सोशल मीडिया पर दोपहर डेरामुखी अनुयायियों से रू-ब-रू हो उनके सवालों का जवाब दे रहा था। उस दौरान हनीप्रीत मोबाइल पर कमेंट्स में अनुयायियों के सवाल पढ़कर सुना रही थी, जबकि डेरामुखी उनका जवाब दे रहा था।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही जारी किया नया गाना
डेरामुखी ने जेल जाने से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक और गीत लांच किया। चैटिंग पर आधारित गाने में डेरामुखी ने कहा है कि रजाई के बीच में बैठकर चैट करते हैं, इससे आंखें कमजोर हो रही हैं। इतना ही नहीं चैटिंग ने बच्चों को भी बुरे काम भी सीखा दिए हैं। चैट पे चैट, दिन रात चेट गाने में डेरामुखी ने इसके नुकसान के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें