संवाद न्यूज एजेंसी
गोरीवाला (सिरसा)। गांव अबूबशहर में बुधवार देर रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार इंदिरा गांधी नहर (राज कैनाल) में गिर गई। कार सवार महिला और व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस टीम ने करीब 18 घंटे सर्च अभियान के बाद बाद क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला और शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात को डबवाली निवासी राजकुमार (45) और गांव किलियांवाली (पंजाब) निवासी जसप्रीत कौर (42) कार से अबूबशहर की तरफ रवाना हुए। अबूबशहर के बस स्टैंड के पास कार में पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वापस डबवाली की तरफ आते समय अचानक कार राज कैनाल में गिर गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गोताखोर लगाकर उनकी तलाश की। इस मामले की सूचना परिजनों को दी। करीब 18 घंटे के बाद नहर में से कार में फंसे महिला और व्यक्ति को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि जिस होंडा सिटी कार से राजकुमार निकला था। वह कार अपने परिचित से मांगकर लाया था। राजकुमार सब्जी की रेहड़ी लगाता था। उसके दो बच्चे हैं। वहीं, मृतक जसप्रीत कौर के 3 बच्चे बताए जा रहे हैं। डबवाली सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोट
मृतक राजकुमार के बेटे सुमित कुमार ने बयान दिया है कि उनके पिता किसी काम से गाड़ी लेकर गए हुए थे। इस दौरान सामने से एक ट्रक आ गया। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर नजर में जा गिरी। बेटे के बयान के आधार पुलिस ने इत्तेफाकियां कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मदन लाल, पुलिस जांच अधिकारी