फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिवाली की रात तलवारों से कार तोड़ी, पेट्रोल डालकर लगाई आग

Thu, 12 Nov 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पहले ऋण पर खरीदी 9.50 लाख की कार, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। दिवाली की रात रानियां में एक व्यक्ति की कार पर तलवारों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपियों ने कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने यह कार छह-सात दिन पहले ही ऋण पर खरीदी थी। इसकी कीमत करीब 9.50 लाख रुपये थी।
रानियां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव सादेवाला निवासी बबलू नाथ ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को वह अपने चाचा बलजिंद्र नाथ के घर रानियां आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी कार बालासर रोड पर खड़ी की थी। दिवाली की रात करीब 12 बजे मुकेश नाथ, रवि नाथ, राजेश नाथ और अजय नाथ का कुलदीप नाथ से झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने बबलू नाथ की कार पर तलवारों से वार किए। उन्होंने कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना रानियां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें