फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कैप्टन रघुविंदर सिंह का निधन, दो वर्षों से चल रहे थे बीमार

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। गांव लक्कडांवाली निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन रघुविंदर सिंह का रविवार सुबह सिरसा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 58 वर्ष के थे और पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शनिवार शाम अस्पताल ले गए थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार लक्कडांवाली में हुआ, जहां बड़े बेटे जसपाल सिंह ने मुखाग्नि दी। जसपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता 30 जून 1989 में सिख रेजिमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद वे कैप्टन बने और जून 2019 में बठिंडा से सेवानिवृत्त हुए। रघुविंदर सिंह का उपचार गुरुग्राम से चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक विदेश में है और दूसरा खेती करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें