फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लेट हुई परीक्षार्थी, ईवीआर ने सेंटर तक पहुंचाया

Sat, 26 Jul 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में डबवाली रोड पर परीक्षा केंद्र के बाहर गेट पर सुरक्षा के तौर पर तैनात पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
लेट हुई परीक्षार्थी, ईवीआर ने सेंटर तक पहुंचाया
विज्ञापन


पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दो अलग-अलग कॉल महिला परीक्षार्थियों की ओर से की गई कि वे देरी से पहुंची हैं और उन्हें सेंटर तक पहुंचने में मदद चाहिए। एक परीक्षार्थी को ओढां तो दूसरी परीक्षार्थी को रानियां पहुंचना था, जिसके बाद तत्काल पुलिस मदद दी गई और पुलिस की दो ईवीआर गाड़ियां परीक्षार्थियों को लेकर उन्हें परीक्षा केंद्र तक छोड़ कर आई। इसके अलावा कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में पुलिस राइडर भी मदद करते दिखे।

धर्मशालाओं में बहुत कम परीक्षार्थी ठहरे
सीईटी का पेपर देने के लिए बाहर से आने वाली परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शहर में जाट धर्मशाला, बिश्नोई धर्मशाला, सेठ तुलाराम धर्मशाला, कंबोज धर्मशाला, कुम्हार धर्मशाला, गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में ठहरने की व्यवस्था है,लेकिन बहुत कम परीक्षार्थी यहां ठहरे।
विज्ञापन


हर केंद्र पर 11 पुलिसकर्मी तैनात रहे
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सुपरिटेंडेंट, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व 24 परीक्षार्थियों पर एक इनविजिलेटर की ड्यूटी लगाई है। एक इनविजिलेटर को रिजर्व रखा है। हर केंद्र पर 11 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें तीन महिला व आठ पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षार्थी यहां से ले सकते हैं सहायता
परीक्षार्थियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर और कई जगह हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01666-247538 है। अमित मनहर (98122-75988) कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी है। स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला नागरिक अस्पताल सिरसा (9053013965), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां (01698-250137) व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढां (9350109738) में हेल्प डेस्क स्थापित हैं। सिविल अस्पताल सिरसा से पीएमओ डा. पवन, सीएचसी ओढां एसएमओ डा. सुमित, सीएचसी रानियां से एसएमओ डा. ओम प्रकाश नोडल अधिकारी हैं। डॉ. संदीप सिंह (9896000628) एंबुलेंस सर्विस के नोडल अधिकारी है।

सिरसा में डबवाली रोड पर परीक्षा केंद्र के बाहर गेट पर सुरक्षा के तौर पर तैनात पुलिस कर्मी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें