फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दो भट्ठी पकड़ी, शराब और लाहन बरामद

Sat, 03 Jun 2017 12:04 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने प्रात: चार बजे गांव मोहर सिंह थेड़ी के समीप दो अलग-अलग ढ़ाणियों में छापेमारी कर शराब की चलती हुई दो भट्ठी पकड़ी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब निकालने वाले लोग पुलिस की टीम को देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिछले काफी समय से ढाणी में अवैध रुप से शराब निकालने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने अलग-अलग दो टीमें बनाकर एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में गांव मोहर सिंह थेड़ी में ढाणी बचन सिंह में छापा मारा तो वहां पर शराब की भट्ठी चल रही थी, पुलिस को देखते हुए आरोपी फरार हो गया और पुलिस ने मौके पर साढ़े 13 बोतल अवैध शराब व 65 लीटर लाहन बरामद किया है।

दूसरी टीम एचसी मेनपाल सिहाग के नेतृत्व में गठित की गई और छिंद्र सिंह की ढाणी में छापा मारा तो वहां भी शराब निकालने का कार्य जारी था और भट्ठी चल रही थी। पुलिस ने मौके पर साढ़े 11 बोतल अवैध शराब व 55 लीटर लाहन बरामद हुई है। पुलिस की टीमों ने मौके से शराब निकालने में प्रयुक्त किए जा रहे समान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें