फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर व्यवसायी को बंधक बनाकर नकदी और गाड़ी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव अबूबशहर में वीरवार रात चौटाला रोड पर स्थित एक ढाबा पर रुके फल विक्रेता को बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अज्ञात व्यक्ति बाइक और पिकअप पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ितों ने अपने साथ घटी वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हंसराज और बिंदर निवासी कोटफत्ता, पंजाब अपनी पिकअप गाड़ी पर आम भर कर बेचने निकले थे। वीरवार को आम बेचकर वह चौटाला रोड स्थित ओम प्रकाश निवासी राजपुरा के कंबोज ढाबा पर रात में विश्राम के लिए रुके थे। इनके पास ढाबे का नौकर जेला राम निवासी अबूबशहर भी सोया हुआ था कि मध्य रात बाइक सवार तीन व्यक्ति वहां पर आए। उन्होंने पहले नौकर जेला राम को पिस्तौल और कापा दिखाकर डराया और उससे 2800 रुपये छीन ली। तीनों ने जेला राम व बिंदर को कमरे में ले जाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी पिक-अप गाड़ी में सो रहे हंसराज को जगाया और उससे 36380 रुपये की नकदी छीनकर उसे भी कमरे में ले जाकर बांध दिया। साथ ही पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गए।
पिकअप के मालिक हंसराज की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी चौटाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें