फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नहर में डूबने से व्यापारी की जान गई

Tue, 24 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। गांव अबूबशहर के पास राजस्थान नहर क्षेत्र में सोमवार सुबह नहर किनारे खड़ी एक लावारिस स्कूटी मिलने पर राहगीरों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर से बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक 61 वर्षीय चिमन लाल डबवाली के वार्ड नंबर 11 व हाल निवासी बठिंडा के रहने वाले थे।
सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिमनलाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में चिमनलाल के बेटे गोबिंद ने बताया कि उनका कपड़े का व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोबिंद ने बताया कि सोमवार सुबह उनके पिता स्कूटी पर सवार होकर पुरानी मूर्तियों के विसर्जन के लिए राजस्थान नहर पर गए थे। गोबिद ने आशंका जताई कि मूर्ति विसर्जन के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा जिससे वह नहर में गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने चिमनलाल के बेटे के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें