फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 37 साल पहले बना बस स्टैंड, बना नशेड़ियों का अड्डा

Sat, 20 Apr 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजस्थान पांच किलोमीटर दूर बसा गांव चौटाला हरियाणा की राजनीति में बड़ी अहमियत रखता है। इस गांव ने उप प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री देश व प्रदेश को दिए हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों को आज भी परिवहन सेवा के लिए परेशान होना पड़ता है। 37 साल पहले चौधरी देवीलाल ने गांव में बस स्टैंड बनवाया था और तत्कालीन हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री गोवर्धन दास चौहान ने जिसका उद्घाटन किया था। गांव चौटाला में आज भी बस स्टैंड चौधरी देवीलाल की यादों को ताजा करता है।
विज्ञापन

उनके बनाने के बाद आज इस बस स्टैंड की हालात बेहद खस्ता है। बस स्टैंड अब नशा करने वाले का केंद्र बन गया है। ऐसे में लोगों की बस यही मांग है कि इस बस स्टैंड को मुख्य हाईवे के साथ माता हरकी देवी द्वार पर बनाया जाए। जबकि बस स्टैंड की जगह पर पुलिस थाना बनाया जाए, जिससे इस जमीन का सदुपयोग हो सके।

बता दें कि बस स्टैंड को लेकर राजनीतिक खेल चौटाला गांव में देखने को मिल रहा है। गांव में दो द्वार बनाए गए हैं। माता हरकी देवी द्वार और चौधरी देवीलाल द्वार। जहां ग्रामीण हरकी देवी द्वार के पास बस स्टैंड चाहते हैं, वहीं कुछ देवीलाल द्वार के पास बस स्टैंड बनाने या हरकी देवी द्वार से आगे बस स्टैंड बनाने की मांग करते हैं। जबकि हरकी देवी द्वार से ही बाजार और गांव को मुख्य सड़क जाती है। हाईवे बनने के बाद अब स्थिति विकट हो चुकी है। वहीं बस स्टैंड को लेकर चल रही राजनीति का परिणाम है कि जमीनों के भाव दोनों ओर बढ़ गए है। दो लाख रुपये मरला तक जमीनें पहुंच गई है।
विज्ञापन

यह है बस स्टैंड की मौजूदा स्थिति
1 . बस स्टैंड की भवन खंडहर में तबदील होता जा रहा है।
2 . बस स्टैंड में दो कैंटीन बनाई गई है, जिन पर आज भी नंबर लगे हुए हैं।
3 . बस स्टैंड के काउंटरों के पीछे नशा करने वाले नशा करते हैं।
4. बस स्टैंड के तीन ओर गाेबर व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
5 . बस स्टैंड पर बसें नहीं आती हैं।
यह है ग्रामीणों की मांग
1. बस स्टैंड को हाईवे के साथ माता हरकी देवी द्वार के पास शिफ्ट किया जाए।
2. बस क्यू शेल्टर बनाए जाए, ताकि ग्रामीणों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार न करना पड़े।
3 . महिलाओं के लिए बस क्यू शेल्टर के आस पास शौचालय बनवाया जाए।
4. पीने के पानी की व्यवस्था करवाई जाए।
5. बस स्टैंड की जगह को पुलिस विभाग को दिया जाए, ताकि पुलिस थाना बन सके।

बस स्टैंड पर सालों से बस नहीं आती है। हालात यह है कि यहां पर लोग नशा करते हैं। जिसके कारण सभी परेशान हैं। बस स्टैंड की सुविधा हरकी देवी द्वार के पास होनी चाहिए। वहां पर बस क्यू शेल्टर होना चाहिए।
बलवंत पायल, ग्रामीण, गांव चौटाला

बस स्टैंड हाईवे के साथ बनना चाहिए। अभी बस स्टैंड के नाम पर खंडहर ही है। लोगों के लिए बस क्यू शेल्टर तक नहीं बनाया गया है। यहां तक वहां पर शौचालय भी नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मदनलाल, ग्रामीण, गांव चौटाला


बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। बस पकड़ने के लिए देवीलाल द्वार या दूसरी दिशा में जाना पड़ता है। हाईवे के कारण बड़ी दिक्कत आती है। बस स्टैंड हाईवे के साथ बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


चेतन कुमार, ग्रामीण, गांव चौटाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें