फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुनियाद का नया बैच शुरू, डीईओ ने पढ़ाया पहला पाठ

Wed, 20 May 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। बुनियाद केंद्र में पौधरोपण करते हुए ​जिला ​शिक्षा अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में पहुंचे विद्यार्थियों का किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो -9


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। प्रदेश के सभी बुनियाद केंद्रों पर अंकुर यात्रा का आरंभ थीम के साथ मिशन बुनियाद के बैच 5 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बैच 2026 से 2028 रहेगा। इस दौरान मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। पहले दिन जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने विद्यार्थियों को शिक्षण प्रणाली के बारे में बताया।

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा मिशन बुनियाद केंद्रों के प्राचार्य को सेंटरों पर पहुंचना था। उन्हें ऑनलाइन आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेना था। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत उन्हें विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला तथा मिशन बुनियाद के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार सिरसा स्थित मिशन बुनियाद केंद्र पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य मदन मलिक भी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण का संदेश दिया।
डीईओ ने कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को निरंतर देखभाल और पोषण की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफर एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहेगा और निरंतर मेहनत करेगा, वही सफलता प्राप्त करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन समय पर कक्षा में आने, अनुपस्थिति से बचने, प्रत्येक विषय को गहराई से समझने तथा अपनी बुनियाद यानी नींव को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मिशन बुनियाद से एसीआई सुरेंद्र कुमार, बुनियाद समन्वयक नेहा, रेणुका, पूजा एवं रविन्द्र तथा विद्यालय से पीयूष मक्कड़, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, अनूप सिंह, गौरव वधवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने अधिकारियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के प्राचार्य मदन मलिक ने जिला शिक्षा अधिकारी का बुनियाद केंद्र पर पहुंचने पर स्वागत किया। मिशन बुनियाद के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार तथा विद्यालय प्राचार्य मदन मलिक का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें