फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरसों की बंपर आवक, 40 प्रतिशत उपज का उठान बाकी

Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा की मंडी में उठान करते एजेंसी के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक जारी है, लेकिन उठान बेहद धीमा है। मंडियों में अब तक 3 लाख 28 हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों की आवक हो चुकी है, लेकिन खरीदी गई कुल फसल में से 60 प्रतिशत फसल का उठान हो पाया है। आढ़तियों का कहना है कि अगर उठान में तेजी न आई तो गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। ऐसे में जल्द ही अनाज मंडियों में गेहूं की फसल आने की उम्मीद है। बता दें कि इस बार सरकार ने गेहूं की एमएसपी 2425 रुपये तय किया है। अधिकारियों का दावा है कि जब मंडी में गेहूं की फसल पहुंचेगी तो उसे भी खरीदा जाएगा। हर प्रकार से तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। गांव रंगड़ी खेड़ा के किसान ओम प्रकाश ने बताया तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल एक दो दिनों में पूरी तरह से पक जाएगी। नमी ज्यादा न रहे इसलिए किसान एक-दो दिन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार जिले में 95 लाख क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिले में 2 लाख 88 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई है।
विज्ञापन




गेहूं की खरीद को लेकर पूरी तैयारी है। किसानों व मजदूरों के लिए ठंडे पानी के कैंपर व वाटर कूलर लगाए गए हैं। सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये तय किया है। गेहूं में नमी 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए। सोमवार को मंडी में गेहूं की पहली खेप आने की उम्मीद है। सरसों की उठान तेजी से कराया जाएगा। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें