फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेक्टर-20 में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर-20 में घरों के आगे सरकारी भूमि पर बनाए गए रोड लेवल से उपर के निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई रसूखदार लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने से लेकर कोर्ट में देख लेने तक की धमकी दे डाली। लेकिन मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल होने के कारण लोगों ने कोई अप्रिय हरकत नहीं की।
विज्ञापन


इस दौरान एचएसवीपी विभाग के एसडीओ और जेई स्तर के अधिकारी जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने में लगे रहें। जेसीबी मशीनों की मदद से चबूतरे, ग्रिल , रैंप और अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया। वहीं, साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि एचएसवीपी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। ऐसे में यदि वे स्वयं हटा लेते है तो बेहतर होगा। यदि कोई नुकसान होता है तो उसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
-
बारिश के साथ-साथ जारी रहा अभियान
अभियान शुरू करने के लिए जब पुलिस बल पहुंचा तभी मौसम बदल गया। हलकी बारिश शुरू हो गई और एचएसवीपी विभाग के अधिकारियों ने बारिश के बीच भी अपने अभियान को जारी रखा। सेक्टर 20 में पहले दिन चलाए गए अभियान में सहयोग और विरोध दोनों देखने को मिला।
विज्ञापन

एसडीओ रमेश कुमार ने लोगों को स्पष्ट किया कि सभी को पहले नोटिस जारी हो चुका है और मुनादी करवाई जा चुकी है। इसके बाद यदि कोई काम में बांधा डालता है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।


यह है नियम
एचएसवीपी नियमानुसार सेक्टर में बनाई गई सड़क के बराबर मकान के मुख्य गेट के साथ साथ भूमि खाली होनी चाहिए। इसका मकसद यह होता है कि वाहनों को मोड़ने या आवागमन में परेशान न हो। इतना ही नहीं, आसानी से भवन मालिक भी अपने दुपहिया व चौपहिया वाहनों को खड़ा कर सके और अवरोध पैदा न हो।

इस प्रकार किया लोगों ने दुरुपयोग
- लोगों ने पार्क बनाकर ग्रिल लगा ली।
- घरों के आगे चबूतरे बना लिए।
- घर से सड़क तक एक से दो फीट तक टाइल लगाकर सड़क ऊंचा उठा लिया।
- घरों के आगे पार्किंग शेड बना लिए।

यहां पर रहेगी चुनौती
सेक्टरों में एचएसवीपी अधिकारियों के लिए अतिक्रमण हटाना उस समय चुनौती पूर्ण होगा जब वे पूर्व सांसद, विधायक, सरकारी विभाग के उच्चाधिकारियों के घरों के आगे से अतिक्रमण हटाने पहुंचेंगे। क्योंकि इन लोगों ने अपने घरों के आगे रोड लेवल से दो से तीन फीट ऊंचे रैंप बना रखे हैं। देखने लायक होगा कि सरकार के बड़े नेताओं के घरों के आगे जेसीबी किसे चलती है।
-
राजनीतिक रहेगा दबाव
सिरसा में सबसे ज्यादा राजनीतिक हस्तक्षेप सरकारी कार्यों में होता है। सोमवार की कार्रवाई में भी अधिकारियों को राजनीतिक रसूख की धमकियां मिली। ऐसे में जैसे जैसे विभाग की कार्रवाई चलेगी, राजनीतिक दबाव उन पर बढ़ता जाएगा। वोट बैंक की राजनीतिक सिरसा में बड़े स्तर पर देखने को मिल सकती है।

एचएसवीपी के नियमानुसार पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और इसको लेकर पहले से मुनादी व शेड्यूल जारी किया जा चुका है। लोगों से एचएसवीपी विभाग पहले ही अपील कर चुका है। कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है, जिसकी पहले से उम्मीद थी। हाईकोर्ट के आदेशानुसार इस कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट , सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें